फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Home quarantine man abused Asha worker, case filed at una

होम क्वारंटीन व्यक्ति ने आशा वर्कर से किया गाली गलौज, केस दर्ज

Sat, 09 May 2020 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, दौलतपुर चौक (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, दौलतपुर चौक (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 May 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Home quarantine man abused Asha worker, case filed at una
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के ऊना जिले के नकड़ोह गांव में होम क्वारंटीन व्यक्ति के खिलाफ आशा वर्कर के साथ गालीगलौज करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी को परिवार सहित संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलैहड़ में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक शारदा ने कहा कि आशा वर्कर पुष्पा देवी नकड़ोह गांव में होम क्वारंटीन व्यक्ति के घर पहुंची थीं। शिकायत मिली थी कि वह होम क्वारंटीन नियमों का पालन नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


जब आशा वर्कर चैक करने गईं तो आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज, अभद्र व्यवहार करने के साथ ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खंड चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि मामले में निशांत कुमार सहित उसके माता-पिता को 14 दिन के लिए दौलतपुर चौक में संस्थागत संगरोध कर दिया है। डीएसपी मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed