फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal sirmour Fake cheques used to steal 3 crore rupee

फर्जी चेक से तीन करोड़ रुपये हड़पने की हो रही थी साजिश तभी..

Fri, 24 Nov 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर) Updated Fri, 24 Nov 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
himachal sirmour Fake cheques used to steal 3 crore rupee

हिमाचल के जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में एक एनजीओ की ओर से कथित फर्जी चेक के जरिये तीन करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीएनबी के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर कालाअंब थाना में स्पार्क नामक एनजीओ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा की फर्म एके ट्रेडर्स का पंजाब नेशनल बैंक की कमलानगर शाखा में खाता है। बैंक खाता नंबर 1842002100048831 से जारी हुआ तीन करोड़ रुपये का चेक कालाअंब स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में क्लीयरेंस के लिए लगाया गया।
विज्ञापन


स्पार्क एनजीओ ने कथित तौर पर इस चेक को भुगतान के लिए पेश किया तो कालाअंब शाखा के प्रबंधक रूपेश कुमार ने इस बारे में पड़ताल की। पड़ताल के दौरान चेक के फर्जी होने की आशंका जताई गई। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने खाता धारक एके पंवर से संपर्क किया तो उन्होंने इस तरह का चेक किसी एनजीओ को जारी करने से साफ इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal sirmour Fake cheques used to steal 3 crore rupee

गौरतलब है कि बड़ी राशि के लेनदेन के वक्त शाखा प्रबंधक खाता धारक से जरूर संपर्क कर लेते हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह चेक चेकबुक से गायब किया गया था या फिर फर्जी तरीके से बनाया गया था। इसकी जांच की जा रही है।

हालांकि, मामला फर्म और एनजीओ के मध्य लेनदेन से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने कालाअंब शाखा के प्रबंधक रूपेश कुमार की शिकायत पर भादंसं की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बैंक प्रबंधक ने तीन करोड़ रुपये का चेक और डिपॉजिट स्लिप भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रोहित मालपानी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। उसी के पश्चात सत्यता का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed