फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंश्योरेंस पॉलिसी धारकों को फोन पर बोनस का लालच देने वाले अंतरराज्यीय ठगी गिरोह को सिरमौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार सदस्यों को उत्तरप्रदेश के नोएडा से दबोचा में काबू किया है। ठगी मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस सिरमौर लाई है। जानकारी के अनुसार कालाअंब के मोगीनंद में एक व्यक्ति से गिरोह के सदस्यों ने एक लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। कालाअंब पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पुलिस के साइबर सेल नाहन की टीम ने इस मामले में हर पहलू पर बड़ी बारीकी से काम करते हुए आरोपियों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस थाना कालाअंब की टीम के साथ मिलकर साइबर टीम ने नोएडा में दबिश दी। जहां से इन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नोएडा में बैठ कर फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, सिम और एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। पूछताछ से दौरान आरोपियों ने गुजरात, राजस्थान, हैदराबाद, कोयम्बटूर आदि क्षेत्रों से भी लोगों के साथ ठगी करने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार राहुल सिंह इस गिरोह का मुख्य सरगना है, जिसे लगभग 8 के करीब भाषाओं का ज्ञान है। पुलिस ने मुख्य सरगना राहुल के साथ-साथ मिशन पाल, देवानंद और मुकेश को भी गिरफ्तार किया है। ठगी के मामलों में पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। मामले की पुष्टि पुलिस अक्षीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।