{"_id":"614f0dc58ebc3efd7c023211","slug":"himachal-news-shimla-police-arrested-clerk-exam-paper-solver-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: क्लर्क की परीक्षा में दूसरे का पेपर देने वाला गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला: क्लर्क की परीक्षा में दूसरे का पेपर देने वाला गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा
Sat, 25 Sep 2021 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Sep 2021 05:24 PM IST
सार
अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी दूसरे की जगह पेपर देने बैठा था। इसने धोखाधड़ी से एक परीक्षार्थी के रोल नंबर पर पेपर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला में पुलिस ने दूसरे के रोल नंबर पर पेपर देने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धीरज (25) जुन्गा निवासी के तौर पर हुई है। आरोपी क्लर्क की परीक्षा में कुल्लू जिले के युवक की जगह बैठ गया था। सर्विस कमीशन बोर्ड की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से इसे रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सर्विस कमीशन बोर्ड ने 2019 में क्लर्क भर्ती की परीक्षा आयोजित करवाई थी। इस बीच आरोपी ने एक परीक्षार्थी के रोल नंबर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर पेपर दे दिया। इसके बाद आरोपी का नौकरी के लिए चयन भी हो गया। इस बीच कमीशन ने युवक के दस्तावेज खंगाले तो मामला सामने आया। इस पर कमीशन ने 2020 में मामले की शिकायत ढली थाना में दर्ज करवाई थी। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी दूसरे की जगह पेपर देने बैठा था। इसने धोखाधड़ी से एक परीक्षार्थी के रोल नंबर पर पेपर दिया। रोल नंबर किसी दूसरे परीक्षार्थी को जारी हुआ था। इसने फर्जी दस्तावेज कर तैयार मामले को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन