फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Boy and girl arrested with chitta drug in Kullu

युवक-युवती 52 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, मामला दर्ज

Mon, 04 Jan 2021 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Jan 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Boy and girl arrested with chitta drug in Kullu
ड्रग्स (सांकेतिक तस्वीर)

पुलिस की सख्ती के बावजूद कुल्लू घाटी के युवा सिंथेटिक ड्रग्स की चपेट में आ रहे हैं। पुलिस ने रामशिला के समीप छरूडूनाला में 52 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों से चिट्टा पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस की एक टीम रामशिला के समीप छरूडूनाला में गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक और युवती को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। जिस पर पुलिस को कुछ शक हुआ। पुलिस ने जब तलाशी ली तो 52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने 52 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक व युवती को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal News: Boy and girl arrested with chitta drug in Kullu

पुलिस ने पंद्रह मील पुल के पास मंडी जिला के सचान निवासी एक युवक से एक किलो चरस बरामद की है। युवक ने चरस को एक बैग में छुपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम पंद्रह मील में गश्त पर थी। इस दौरान पंद्रह मील में वर्षाशालिका में समीप पुलिस ने शोनू राम निवासी सचान, तहसील पधर को तलाशी के लिए रोका।

इसने एक बैग डाला हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर जब तलाशी ली तो एक किलो 12 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने यह चरस कहां से लाई थी। इसे कहां पर बेचने की तैयारी थी।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू पुलिस ने वर्ष 2020 में 170 किलो चरस पकड़ी है। जो पिछले दस सालों में सबसे अधिक है। पुलिस का नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed