{"_id":"5ab9f5234f1c1b54408b518d","slug":"himachal-cid-wing-investigating-100-fake-companies-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ से ज्यादा फर्जी कंपनियों की पड़ताल में जुटी सीआईडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौ से ज्यादा फर्जी कंपनियों की पड़ताल में जुटी सीआईडी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले की जांच में जुटी सीआईडी अब अपनी जांच का दायरा बढ़ाने जा रही है। घोटाले की अब तक की जांच में करीब सौ ऐसी कंपनियों का ब्यौरा सामने आया है जिनके जरिये पैसे का लेन देन दिखाया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में अब जांच टीम इन कंपनियों से संपर्क कर इनके अधिकारियों से पूछताछ करने की तैयारी में है। इसके लिए सीआईडी के डीआईजी ने डीजीपी को पत्र लिखकर करीब पचास पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की एक टीम उपलब्ध कराने को पत्र लिखा हैैै।
विज्ञापन
इस टीम की मदद से सभी कंपनियों की भौतिक जांच व अधिकारियों से बातचीत के बाद जांच की आगे की दिशा तय होनी है। दरअसल, सीआईडी को अब तक की जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे बिल मिले हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित कंपनियों के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह सभी बिल जिन कंपनियों के नाम से जारी हुए हैं उन कंपनियों का कहीं वजूद नजर नहीं आ रहा। फर्जी कंपनियों के नाम पर बिल बनाकर बड़े आर्डर व बड़े लेन देन दिखाए गए।
चूंकि बिल में दर्ज कुछ कंपनियों के नंबर तक गलत हैं, ऐसे में अब सीआइडी टीमें बनाकर अलग-अलग हिस्सों में भेजकर कंपनी दफ्तरों का भौतिक सत्यापन करने जा रही है।
जांच का पर्यवेक्षण कर रहे डीआईजी सीआईडी विनोद कुमार धवन ने डीजीपी सीताराम मरडी को पत्र लिखकर अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग की है। धवन ने बताया कि चूंकि देशभर के कई हिस्सों में जांच होनी है, ऐसे में टीमों की मदद से जांच तेजी से की जा सकेगी।