फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet minister vulgar audio cd viral in social media.

हिमाचल के मंत्री की अश्लील बातचीत की सीडी वायरल

Sun, 05 Jul 2015 11:32 PM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet minister vulgar audio cd viral in social media.

हिमाचल के एक मंत्री की महिला से हुई अश्लील बातचीत की आडियो सीडी वायरल हो गई है। इसके लीक होने के बाद हिमाचल में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। यह बातचीत हिमाचल में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले की बताई जा रही है। सियासी गलियारों में यह सीडी खूब चर्चित है। मंत्री कह रहे हैं, डार्लिंग कैसी हो। बहुत दिन हो गए मिले हुए।

विज्ञापन


मेरा मन कर रहा है। असके अलावा सीडी में और भी कई अश्लील बातें कहते सुनाई दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह सीडी दिल्ली के उत्तमपुर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने जारी की है। इसे प्रदेश के कुछ मीडियाकर्मियों को स्पीड पोस्ट से जारी किया गया बताया जा रहा है। इसमें 20 अलग-अलग फाइलें बनाई गई हैं। ये फाइलें लगभग एक घंटे की हैं।
विज्ञापन

लेनदेन की बातें भी हैं सीडी में

himachal cabinet minister vulgar audio cd viral in social media.

कुछ फाइलों में वरिष्ठ नेता की महिला से अश्लील बातचीत बताई जा रही है तो कुछ में इनकी पालिटिकल गॉसिप्स भी हैं। कुछ में लेनदेन की बातें भी हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस सीडी को अन्य नेता के विरोधियों ने एक साजिश के तहत जारी किया है। 

सीडी लीक होने के बाद उन मंत्री से बातचीत की गई, जिनकी इसमें आवाज बताई जाती है। इस पर उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं। न तो उन्होंने कुछ सुना है और न ही देखा है। उन्हें कुछ पत्रकारों के फोन जरूर आए हैं। यह किसी को बदनाम करने की साजिश ही हो सकती है। वह इस बारे में कुछ नहीं जानते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed