{"_id":"57a1c71f4f1c1b5a7b2ba512","slug":"harrasment-for-dowry-woman-commit-suicide-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कांगड़ा के नूरपुर थाना की कंडवाल चौकी के तहत ससुराल पक्ष की ओर से एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पिता जोगिंद्र सिंह ने चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी पुत्री जीवन बाला (25) की शादी सूरजपुर के संसार चंद से 2015 में हुई थी। शादी के बाद उसका पति, जेठ और जेठानी उसकी बेटी को तंग करते थे।
विज्ञापन
दहेज लाने के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। जीवन बाला के पिता ने चौकी में सौंपी शिकायत में कहा कि मंगलवार को उसकी बेटी को उसके पति, जेठ तथा जेठानी ने काफी प्रताड़ित किया। उसने मायके आते समय रास्ते में जहर खा लिया।
विज्ञापन
जब बेटी मायके गगवाल पहुंची तो उसकी हालत खराब थी। उसने पठानकोट के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। शिकायत मिलने के बाद एसआई नरेश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। शव को अपने कब्जे में लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी महिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि जीवन बाला के पिता की शिकायत पर पति, जेठ तथा जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।