फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt school teacher threatens principal.

आधी रात को फोन कर लेक्चरर ने प्रिंसिपल को दी गालियां

Wed, 10 Feb 2016 08:15 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
govt school teacher threatens principal.

हिमाचल के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के एक स्कूल प्रवक्ता पर हमीरपुर स्कूल के प्रिंसिपल को धमकाने का आरोप लगा है। स्कूल प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में की है। प्रिंसिपल ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि आठ फरवरी को रावमापा रैल के एक प्रवक्ता ने उन्हें आधी रात को मोबाइल पर फोन किया। प्रवक्ता ने उन्हें फोन पर धमकियां दीं हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल प्रवक्ता पर फोन पर गालियां देने और बदतमीजी के आरोप भी लगाए। प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल प्रवक्ता के इस फोन से उन्हें मानसिक ठेस पहुंची है। वहीं, अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह सारा विवाद स्कूल प्रवक्ता के ट्रांसफर के कारण सामने आया है। बताया जा रहा है कि रैल स्कूल के प्रवक्ता का चंबा जिला के एक स्कूल के लिए ट्रांसफर हुआ है।

विज्ञापन

चंबा के लिए हुआ था नादौन के रैल स्कूल के प्रवक्ता का ट्रांसफर

govt school teacher threatens principal.

स्कूल प्रवक्ता को ऐसा लगा कि उनकी ट्रांसफर में हमीरपुर स्कूल के प्रिंसिपल का हाथ है। इसके बाद रात करीब 10 बजे उसने हमीरपुर स्कूल के प्रिंसिपल को फोन पर धमकाना शुरू कर दिया। स्कूल प्रवक्ता ने एक सहयोगी प्रवक्ता को मोबाइल फोन इस्तेमाल किया था। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस थाना हमीरपुर में इसकी शिकायत की।

रावमापा बाल हमीरपुर के प्रिंसिपल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में रैल स्कूल के एक प्रवक्ता के खिलाफ धमकाने और गालियां देने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्र कुमार, एसएचओ, पुलिस थाना हमीरपुर

मेरे फोन का प्रयोग आधी रात को सहयोगी स्कूल प्रवक्ता ने किया था। स्कूल प्रिंसिपल से उनकी क्या बात हुई, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। उनका ट्रांसफर चंबा जिले के लिए हुआ है, जो अंडर ट्रायल है। -संजीव ठाकुर, स्कूल प्रवक्ता, रावामापा रैल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed