{"_id":"5cdd7364bdec22073a5fd100","slug":"girl-rapped-in-kasauli-solan-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदास मान से मिलवाने का झांसा लेकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरदास मान से मिलवाने का झांसा लेकर युवती से दुष्कर्म
Thu, 16 May 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 May 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी गायक गुरदास मान से मिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला कसौली थाना में दर्ज हुआ है। युवती चंडीगढ़ की रहने वाली है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह पंजाबी गायक गुरदास मान की प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
उसने एक महीने पहले गुरदास मान की फोटो अपनी फ्रेंड लिस्ट में एक युवक के साथ देखी। उसने युवक से कहा कि वो गुरदास मान से मिलना चाहती है। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वो उसे गुरदास मान से मिला सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। युवक ने कई बार उसे मिलने के लिए बुलाया लेकिन युवती ने मना कर दिया। एक दिन आरोपी ने फिर से कहा कि गुरदास मान से मिला सकता हूं। इस पर युवती मान गई। 15 मई की शाम को मोहाली से कसौली के निकल पड़े।
विज्ञापन
आरोपी ने कसौली के एक रिजॉर्ट में कमरा बुक कराया। रात को खाना खाने के बाद आरोपी ने उससे जबरदस्ती शुरू कर दी और दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन ने बताया कि पुलिस ने युवति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।