{"_id":"589081ca4f1c1b691ae80441","slug":"girl-rape-case-at-karsog-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर यौन शोषण, युवती ने बच्ची को दिया जन्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर यौन शोषण, युवती ने बच्ची को दिया जन्म
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Updated Wed, 01 Feb 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी के करसोग उपमंडल की एक पंचायत में युवती से शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक यौन शोषण का मामला थाने में दर्ज हुआ है। इस दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपी युवक चार वर्ष पहले उसके गांव में एक शादी समारोह में आया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आरोपी युवती को आनी ले गया।
विज्ञापन
वह यहां उसके साथ किराये के कमरे में रहने लगा। इसी दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। लेकिन, बाद में आरोपी ने बच्ची को भी अपनाने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने इस बारे में जिला कुल्लू के आनी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
मामला करसोग क्षेत्र का होने के चलते इसकी एफआईआर थाना करसोग में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।