{"_id":"61a3b9a28236a65fd179f1c2","slug":"ginger-crop-stolen-from-the-field-in-ghumarwin-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: घुमारवीं में खेतों से पांच क्विंटल अदरक निकाल ले गए शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिलासपुर: घुमारवीं में खेतों से पांच क्विंटल अदरक निकाल ले गए शातिर
Mon, 29 Nov 2021 03:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 29 Nov 2021 03:01 AM IST
सार
खेतों की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कार्य को किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पूरे गिरोह ने अंजाम दिया है। चुराए गए अदरक की कीमत 35 से 40 हजार रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
भराड़ी के नजदीक लेहड़ी सरेल पंचायत के खेतों में पड़ी चोरी किए अदरक की पत्तियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घुमारवीं उपमंडल की उप तहसील भराड़ी में लेहड़ी, लौहट और गुगाल गांवों शातिर किसानों के खेतों से करीब पांच क्विंटल अदरक ही निकाल ले गए। हैरानी की बात है कि देर रात को हुई इस घटना की किसी को खबर तक नहीं लगी। किसानों ने इस संबंध में भराड़ी थाना में शिकयत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शातिर क्षेत्र में चार किसानों के खेतों से अदरक की फसल निकाल ले गए हैं।
विज्ञापन
रविवार सुबह किसानों ने खेतों में देखा तो अदरक गायब था। खेतों में अदरक के घास की टहनियां पड़ी थीं। भराड़ी के नजदीक लेहड़ी सरेल पंचायत के पूर्व उपप्रधान श्याम ठाकुर ने बताया कि चोर अब फसल चोरी भी करने लगे हैं। शनिवार शाम को वह खेतों में काम कर घर लौटे तो अदरक की फसल थी। रविवार सुबह खेतों में गए तो फसल गायब देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि शातिर करीब 100 किलो अदरक चुरा कर ले गए हैं।
विज्ञापन
श्याम ने बताया कि जब उन्होंने गांव में इस बात का जिक्र किया तो पता चला कि यशवंत सिंह का भी करीब 100 किलो, गुगाल गांव के कृष्ण का भी करीब 90 किलो लेहड़ी सरेल के अमर सिंह का भी 70 किलो अदरक खेतों से चोरी हो गया है। श्याम ने बताया कि खेतों से अदरक की फसल चुराने का यह पहला मामला है। उन्होंने बताया कि अदरक के दाम करीब 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो हैं।
विज्ञापन
अब अदरक बाजार में बेचकर आमदन होनी थी तो चोर खेतों से ही फसल ले गए। खेतों की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कार्य को किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पूरे गिरोह ने अंजाम दिया है। चुराए गए अदरक की कीमत 35 से 40 हजार रुपये आंकी जा रही है। भराड़ी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। टीम मौके का मुआयना कर तहकीकात कर रही है। बाजारों में भी पूछताछ की जा रही है कि किसी ने अदरक की फसल तो नहीं बेची है।