फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   gangrape in chamba himachal pradesh two arrested

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2019 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Dec 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
gangrape in chamba himachal pradesh two arrested
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की एक पंचायत में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार रात है जब युवती घर में बने शौचालय में जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने युवती को दबोच लिया और उसे जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद युवती को उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


इसके बाद जब युवती रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों के पूछने पर उसने आप बीती सुनाई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ किहार थाना में आईपीसी की धारा 376 डी और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को चंबा न्यायालय में पेश किया जाएगा। डीएसपी सलूणी राम करण राणा ने बताया कि किहार थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed