फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gang selling fake gold busted.

नकली सोना बेच लगाया आठ लाख का चूना

Mon, 20 Oct 2014 11:38 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gang selling fake gold busted.

नकली सोना बेचकर एक व्यक्ति के साथ आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सन्नी भगत निवासी मेहलोवाला जिला रणजीत सिंहपुरा जम्मू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दीपक शर्मा पुत्र सतीश शर्मा निवासी कोटला कलां ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने मेहलोवाल (जम्मू) के अमरनाथ को सोना खरीदने के लिए 20 हजार रुपये एडवांस में दिए थे। उस समय अमरनाथ ने उसे ऊना में ही सोना डिलीवर करने की बात कही थी। इसके बाद उसे और विनय कुमार को 10 जुलाई को अमरनाथ ने सोना देने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

487 ग्राम सोना आठ लाख रुपये में दिया

Gang selling fake gold busted.

अमरनाथ और उसका पुत्र सन्नी भगत गाड़ी में ऊना आए थे। दोनों ने इसे विनय कुमार के सामने 487 ग्राम सोना आठ लाख रुपये में दिया। जब उन्होंने एक सुनार से सोने की जांच करवाई तो वह नकली पाया गया। इसके बाद दीपक ने सदर थाना में दर्ज करवाई। इस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी महेंद्र जीत सिंह पर आधारित टीम ने सन्नी भगत को पकड़ लिया।

एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 420 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को सोमवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज किया गया है। जबकि अन्य आरोपी की धरकपड़ को अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed