{"_id":"6127bcbf8ebc3e5f9926c1b4","slug":"g-issued-investigation-order-in-case-of-theft-of-rings-from-sp-residence-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: एसपी निवास से अंगूठियां चोरी होने के मामले में आईजी ने बिठाई जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंडी: एसपी निवास से अंगूठियां चोरी होने के मामले में आईजी ने बिठाई जांच
Thu, 26 Aug 2021 09:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:40 PM IST
सार
मंडी एसपी की अंगूठी चोरी की जांच एसआईयू करेगी। उधर, महिला पुलिस थाना की उस दिन की वीडियो फुटेज भी खंगाली गई है, जिस दिन महिला कर्मी से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
जांच(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की मंडी जिला पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री के सरकारी आवास से सोने की दो अंगूठियों के चोरी के मामले में पुलिस उपमहानिदेशक मंडी जोन ने जांच बैठा दी है। पूछताछ के बाद आरोपी सफाई कर्मी की ओर से फिनाइल पीकर अपनी जान देने की कोशिश और इस मामले को लेकर महिला पुलिस थाना प्रभारी पर उत्पीड़न के आरोप वाले वायरल वीडियो की जांच डीएसपी सरकाघाट को सौंपी गई है। अंगूठी चोरी की जांच एसआईयू करेगी। उधर, महिला पुलिस थाना की उस दिन की वीडियो फुटेज भी खंगाली गई है, जिस दिन महिला कर्मी से पूछताछ की गई है। वीडियो फुटेज में पिंक रंग का सूट पहने महिला थाने में आरोपी सफाई कर्मी अंदर और बाहर जाते सही सलामत दिख रही है। आरोपी के साथ उसका पति भी है।
विज्ञापन
यह है मामला
मामले के तूल पकड़ने के बाद चौथे दिन पुलिस उपमहानिदेशक मंडी जोन ने जारी प्रेस बयान में कहा कि 23 अगस्त को महिला थाना मंडी में पुलिस अधीक्षक मंडी की दो सोने की अंगूठियां गायब होने की लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद उनके आवास पर तैनात कर्मचारियों रसोईए, धोबी, माली और उपरोक्त महिला कर्मी व अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की गई। इस मामले में आरोपी महिला का बयान सोमवार को ही रिकॉर्ड किया गया व उससे थाना प्रभारी ने आधा घंटा पूछताछ की। महिला सुबह साढ़े 11 बजे थाना पहुंची और दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने पति और परिवार के सदस्यों के साथ चली गई। रात को दस बजे उसने कथित तौर पर अपने सुंदरनगर स्थित आवास पर फिनाइल का सेवन कर लिया, जिस पर उसे परिजनों ने सुंदरनगर अस्पताल में दाखिल करवाया। उसे चिकित्सकों ने उच्च स्वास्थ्य सुविधा के लिए रेफर करने की सलाह भी दी। मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
वीडियो में यह लगे हैं आरोप
वायरल वीडियो में पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उससे जबरदस्ती चोरी कबूलने का दबाव बनाया गया। महिला थाना प्रभारी ने उसे बालों से खींचा, उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इसी के चलते पुलिस को इस मामले में सफाई देनी पड़ी। मामला पुलिस की बड़ी अधिकारी से जुड़ा होने के कारण काफी संवेदनशील व हाई प्रोफाइल हो गया है।
विज्ञापन