फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud company cheated farmers for 30 lakhs at ponta.

किसानों के लाखों हड़पकर फरार हुई फर्जी कंपनी

Fri, 18 Mar 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 18 Mar 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
 fraud company cheated farmers for 30 lakhs at ponta.
फर्जी कंपनी चार दर्जन से अधिक किसानों से 30 लाख रुपये ठगकर फरार हो गई। - फोटो : demo pic

हिमाचल के पांवटा तहसील में फर्जी कंपनी चार दर्जन से अधिक किसानों से 30 लाख रुपये ठगकर फरार हो गई है। यह ठगी सागवान और नींबू पौध योजना के नाम पर की गई है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार, भोला राम, चमेल सिंह, महिंद्र सिंह, दिलबाग सिंह व संजीव कुमार ने शिकायत में कहा है कि जनवरी 2016 में एचवीपी नाम की कंपनी के अधिकारी बताकर कुछ लोग उनके गांव में पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने अपना नाम सुमनपाल, सोनू शर्मा और मनोज शर्मा बताया। कंपनी का अस्थायी दफ्तर भूपपुर महाराणा प्रताप चौक के समीप एक पीजी में बताया। कहा गया कि कंपनी करोड़ों रुपये का टैक्स बचाने के लिए योजना चला रही है। इसमें उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के किसानों को नींबू और सागवान के पौधे दिए जाएंगे। 500 सागवान पौधों के लिए 50 हजार राशि ली जाएगी।
विज्ञापन


कोर्ट में 8 वर्ष 2 माह का एग्रीमेंट बनेगा। एग्रीमेंट बनने के साथ ही किसानों को 5 लाख का चेक मौके पर दिया जाएगा। किसान इनके झांसे में आ गए और 50 हजार से एक लाख तक के चेक कंपनी के नाम बनाकर जमा करवा दिए। जब किसानों को एक भी पौधा नहीं मिला तो ये बताए गए पीजी में पहुंच गए। यहां पता लगा कि कंपनी फर्जी थी। डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि फर्जीवाड़ा करने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed