शिमला: पिकअप में छिपकर आ रही रूस की युवती समेत चार युवकों को पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्फ्यू-लॉकडाउन के बीच राजधानी की स्मार्ट पुलिस ने शहर के मुख्यद्वार शोघी बैरियर के पास रूस की युवती समेत चार युवकों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे पुलिस की टीम शोघी बैरियर के पास जिला में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक से कर्फ्यू पास मांगा, लेकिन चालक पुलिस को पास नहीं दिखा सका। गाड़ी सामान से लदी थी, इसी बीच पुलिस टीम ने गाड़ी से तिरपाल हटाया तो देकखर हैरान रह गए। अंदर एक विदेशी युवती के साथ एक युवक बैठा था। इसी बीच पुलिस ने दोनों को गाड़ी से उतारा और पूछताछ की।
पुलिस पूछताछ में युवती और युवक ने बताया कि वह दोनों नोएडा में एम फ्लैट में रहते हैं और कुल्लू जिला के तहसील निरमंड के दुराह गांव में जाकर आपस में शादी करना चाहते हैं। लॉकडाउन के बीच दोनों फ्लैट से सामान खाली कर घर ले जा रहे थे। लेकिन कर्फ्यू के बीच छुपकर आना दोनों को भारी पड़ गया। वह लोग शिमला की स्मार्ट पुलिस को चकमा नहीं दे पाए और पकड़े गए। गाड़ी चालक जिला सोलन के नालागढ़ का निवासी है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि रशियन युवती समेत युवकों को क्वारंटीन करने के बाद दिल्ली भेज दिया है।