फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four year old girl raped in school bus in Panchkula hails from baddi himachal pradesh

स्कूल बस में बद्दी की चार साल की छात्रा से दुष्कर्म

Sun, 16 Feb 2020 11:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2020 11:56 AM IST
सार

  • आरोपी चालक गिरफ्तार, पीड़ित अस्पताल में उपचाराधीन
  • मात्र एक किलोमीटर के सफर में बस में अकेली थी मासूम

विज्ञापन
Four year old girl raped in school bus in Panchkula hails from baddi himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल के बद्दी स्थित एक स्कूल की नर्सरी कक्षा की चार वर्षीया मासूम छात्रा को 20 वर्षीय स्कूल बस चालक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित बच्ची पंचकूला के अस्पताल में उपचाराधीन है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान निरंजन बद्दी निवासी के रूप में हुई है। मासूम की मासी ने पुलिस को बताया कि बच्ची के साथ यह घटना पिंजौर क्षेत्र के कोना गांव और मढ़ावाला के बीच में हुई है। कोना और मढ़ावाला गांव की दूरी करीब एक किलोमीटर की है। कोना गांव में स्कूल के बच्चे उतारने के बाद बस में सिर्फ मासूम और चालक के साथ दो अटेंडेंट थे।
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि बस में कोई महिला अटेंडेंट नहीं थी, जबकि चालक के साथ दो अन्य अटेंडेंट थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उन अटेंडेंट्स की घटना में क्या भूमिका है।  चार वर्षीया मासूम अपनी मासी के पास पिंजौर क्षेत्र में रहती हैं। बद्दी स्थित एक स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। मासूम की मासी ने पुलिस को बताया कि मासूम स्कूल बस में आती-जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज सुबह 7:45 बजे बस उसे घर से लेती थी। दोपहर ठीक 2:20 बजे घर छोड़ती थी। 14 फरवरी को बस दोपहर को 10 मिनट की देरी 2:30 बजे पहुंची। बच्ची को उसी शाम को पेट में दर्द शुरू हो गया और वह तड़पने लगी। बच्ची ने अपनी मौसी को बताया कि स्कूल बस के ड्राइवर अंकल ने आज बस में उसके साथ गलत हरकत की है। परिजन उसे करीब 8 बजे पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मेडिकल जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची के साथ रेप हुआ है।

शिकायत मिलने से पहले ही पुलिस के अधिकारी पहुंचे 
डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मासूम का जब सामान्य अस्पताल में मेडिकल हो रहा था तो पुलिस की एक लेडी इंस्पेक्टर अपने इलाज के लिए गई हुई थीं। उसे जैसे ही घटना का पता चला तो आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

मामले को गंभीरता से लेकर वह खुद एसीपी नूपुर बिश्नोई, महिला थाना प्रभारी नेहा और अन्य अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे और रात करीब 2 से सुबह 5 बजे तक अस्पताल में ही रहे। उन्होंने मौके पर ही क्राइम ब्रांच व अन्य टीमों को आरोपी बस चालक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।  

स्कूल प्रशासन पर भी शिकंजा कसेगी पुलिस
मासूम की मासी ने पुलिस को बताया है कि स्कूल बस में कोई भी महिला अटेंडेंट नहीं होती है। मौसी ने स्कूल प्रबंधन को महिला अटेंडेंट लगाने के लिए कहा था। घटना वाले दिन यदि बस में महिला अटेंडेंट होती तो शायद यह वारदात न होती। डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि इस लापरवाही के लिए स्कूल प्रबंधन और बस ठेकेदार के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed