खेल रहा था चार साल का मासूम तभी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल के मासूम की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। मासूम एलकेजी में पढ़ता था। हादसा थानाकलां में हुआ है। शनिवार को बच्चा अपने माता-पिता के साथ थानाकलां में रिश्तेदार के यहां आया हुआ था।
इसी दौरान खेलते-खेलते पानी के टैंक में जा गिरा। मासूम की मौत के बाद यहां मातम फैल गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।
खेलते-खेलते अचानक टैंक में गिर गया
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पंचायत सचिव के पद पर तैनात बंगाणा निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ थानाकलां में रिश्तेदार के घर में एक समारोह में आए हुए थे।
इसी दौरान मनोज कुमार का चार वर्षीय बेटा काव्य खेलते-खेलते घर के पास बने पानी के टैंक में जा गिरा।
कुछ देर बाद जब काव्य का कोई अता-पता नहीं चला तो सभी उसे ढूंढने लगे। काफी ढूंढने के बाद काव्य पानी के टैंक में डूबा हुआ मिला।
परिजनों के होश उड़ गए
परिजनों के होश फाख्ता हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, बंगाणा थाना के एसएचओ महेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरूकर दी है।