फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   firing into the ceremony, two injured in solan.

गोलियां बरसाकर मनाया भाई की शादी का जश्न

Tue, 10 Mar 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/ अमर उजाला,बद्दी (सोलन) Updated Tue, 10 Mar 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
firing into the ceremony, two injured in solan.

भाई की शादी से जश्न में चूर एक शख्स ने समारोह में ही ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हादसे में एक युवक सहित एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


मामला हिमाचल प्रदेश सोलन जिला के बद्दी बिलांवाली क्षेत्र का है। यहां पर एक विवाह समारोह की खुशी में पहले हवाई फायर दागे गए। इसके बाद आरोपी ने सीधी बंदूक से सामने फायर करने शुरू कर दिए। इससे समारोह में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


इसी बीच विवाह में शिरकत करने आई महिला और एक युवक को गोली लग गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी इस बात की है कि बद्दी पुलिस में इस मामले में केस ही दर्ज नहीं किया। मगर पीड़ित पक्ष द्वारा एसएमएस के माध्यम से पुलिस हैडक्वार्टर में शिकायत करने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। यहां से मिले निर्देशों के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

चचेरे भाई ने की फायरिंग

firing into the ceremony, two injured in solan.

पुलिस में दर्ज बयान में बिलावाली के हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई अमित की शादी में गया था। रात्रि करीब 9 बजे शादी में जश्न मना रहे थे कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

उसके चचेरा भाई अपनी घर की बंदूक हवा में उठाकर फायर करने लगा। इसके बाद में वह सीधी बंदूक से फायर करने लगा। इससे उसकी टांग में और नंदा की पीठ में छर्रे लगे और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

दोनों घायलों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि घायलों को सीधा पीजीआई भर्ती कर दिया गया था लेकिन प्रभावित परिवार की ओर से एसएमएस से शिकायत हैड क्वार्टर शिमला की गई।

यहां से उन्हें निर्देश मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है। यह हादसा निर्मल सिंह की लापरवाही से चली गोली से हुआ है। पुलिस ने धारा 336,337 व आर्म्स एक्ट 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed