{"_id":"5803a1ea4f1c1b4a2c290323","slug":"fire-in-factory-at-amb-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिनायल फैक्ट्री में भड़की आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिनायल फैक्ट्री में भड़की आग, लाखों का सामान जला
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना के उपमंडल अंब के पोलियां परोहितां में फिनायल फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि रविवार होने से फैक्ट्री में किसी कर्मचारी के न होने के कारण किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत पोलियां परोहितां में रविवार सुबह लगभग 11 बजे फैक्ट्री में आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिक के घर लोगों ने सूचना दी। जिस पर फायर ब्रिगेड़ को फोन किया गया। दमकल विभाग के कर्मियों ने गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। मदन लाल पुत्र मुंशीराम ने पुलिस को बताया कि फैक्ट्री उसके बेटे की है और वह किसी काम से दिल्ली गया हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आग संभवतया बिजली के शार्ट सर्किट के चलते लगी हो सकती है। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आग से फैक्ट्री को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।