{"_id":"6064af53d101ce787c4ebec1","slug":"female-forensic-officer-put-molestation-charges-of-her-senior-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिकारी ने सीनियर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला अधिकारी ने सीनियर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
Thu, 01 Apr 2021 11:58 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
महिला अधिकारी ने सीनियर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला फॉरेंसिक सेवा निदेशालय में तैनात है और वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी उसके साथ छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि अधिकारी मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजकर उसे परेशान करता है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि मामले के हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन