फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fake note racket busted in himachal

हिमाचल में नकली नोट छापने वाले रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Tue, 27 Feb 2018 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक (मंडी) Updated Tue, 27 Feb 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
fake note racket busted in himachal

हिमाचल में 200 और 500 रुपये के नए नकली नोट बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मंडी पुलिस ने बीती देर रात मंडी से गुरदेव सिंह और कुल्लू से भाग चंद को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


गुरदेव सिंह से कलर प्रिंटर और 200 और 500 के हजारों रुपये के नकली नोट भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सुंदरनगर, कुल्लू और बिलासपुर में नकली नोटों की सप्लाई करते थे। 
विज्ञापन


तीसरा आरोपी पहले ही पीएनबी भंगरोटू में नकली नोट जमा कराने के मामले में गिरफ्तार चल रहा है। उससे पूछताछ पर ही इन दोनों को दबोचा गया है।बीते दिनों पीएनबी भंगरोटू में पैसा जमा कराने वाली मशीन में एक व्यक्ति ने अपने खाते में नकली नोट जमा करवा दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निधि सिंह ने मशीन में जमा कराए थे साढ़े 16 हजार के नकली नोट

fake note racket busted in himachal

मशीन ने इन नकली नोटों को अलग कर दिया था। मामले की जांच के बाद पता यह पैसा रंधाड़ा निवासी कारोबारी निधि सिंह ने जमा कराया है। उसे बीते दिन गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ से पुलिस को सुराग मिला जिसके बाद पूरे रैकेट का पर्दाफाश हुआ।

एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। इन्होंने कहां-कहां नकली पैसा सप्लाई किया है इसकी परतें भी जल्द खोली जाएंगी। 

22 फरवरी को पीएनबी भंगरोटू की कैश डिपॉजिट मशीन में साढ़े सोलह हजार (500 के 33 नोट) के नकली नोट जमा कराने का पता चला। इसका पता चार दिन बाद चला। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा और जांच शुरू हुई।

पहले पैसा जमा करने वाला कारोबारी निधि सिंह और उसके बाद सोमवार रात को दो और आरोपी पकड़े गए। तीन मिलकर इस नकली नोटों के रैकेट को चलाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed