फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   three more members of fake degree seller gang arrested in himachal, five arrested

हिमाचल प्रदेश: फर्जी डिग्री मामले में तीन और गिरफ्तार, हजारों डिग्रियां मिलीं

Tue, 23 Mar 2021 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Mar 2021 09:11 PM IST
सार

  • ईईसी विश्वविद्यालय की वेबसाइट बनाकर फर्जी डिग्रियां बनाईं
  • हिमाचल में फर्जी डिग्रियां बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
  • दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
  • दिल्ली, उत्तराखंड और पंजाब से हुईं गिरफ्तारियां

विज्ञापन
three more members of fake degree seller gang arrested in himachal, five arrested
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की बद्दी पुलिस ने फर्जी डिग्री मामले में गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अब तक दो महिलाओं समेत कुल पांच पकड़े जा चुके हैं। इनसे बद्दी के कालूझिंडा के आईईसी विश्वविद्यालय की छह पूरी और 300 अधूरी डिग्रियों समेत अन्य स्कूलों और विश्वविद्यालयों की हजारों डिग्रियां और प्रमाण पत्र बरामद हुए हैं। इनका नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। तीन को दिल्ली, एक उत्तराखंड के हरिद्वार और एक पंजाब के फाजिल्का से गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आईईसी विवि के रजिस्ट्रार विनोद कुमार ने बरोटीवाला पुलिस में उनके विवि की फर्जी वेबसाइट बनाकर फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बेचने का आरोप लगाया था। इसकी छानबीन बद्दी पुलिस के साइबर सेल ने की। जांच के लिए डीएसपी नवदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया।

विज्ञापन


डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली से बिहार के समस्तीपुर जिले के बारिश नगर निवासी एनान अहमद, दिल्ली की मदनपुर कॉलोनी के हाउस नंबर 387 से मोहम्मद सलीम, दिल्ली छह की हाउस नंबर 4240, गली जट्टा पहाड़ी से भारती, पंजाब के फाजिल्का के गांव गगन के मनीष कुमार और हरिद्वार के थाना लाल गंज जिला मिरजापुर के गांव कटाई की अर्चना को गिरफ्तार किया है। पांचों ने दिल्ली में अड्डे बना रखे थे, जहां पर ये फर्जी डिग्रियां बनाते थे। इनके कब्जे से आईईसी विवि के नाम की आधा दर्जन डिग्रियां पकड़ीं, जबकि तीन सौ से अधिक में विवि का नाम प्रिंट किया हुआ था, जिनमें अभी अंक नहीं डाले थे। अन्य शिक्षण संस्थानों की भी हजारों फर्जी डिग्रियां मिली हैं। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने इसके खिलाफ धारा 420, 465, 468, 471 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed