{"_id":"5e6f90108ebc3ea4d347f237","slug":"fake-degree-case-three-day-police-remand-to-the-registrar-of-manav-bharti-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री मामला: मानव भारती विवि की रजिस्ट्रार को तीन दिन की पुलिस रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी डिग्री मामला: मानव भारती विवि की रजिस्ट्रार को तीन दिन की पुलिस रिमांड
Mon, 16 Mar 2020 08:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Mar 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव भारती विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार रजिस्ट्रार को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों को 27 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। पुलिस ने सोमवार को रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट सोलन में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने रजिस्ट्रार को 18 मार्च तक पुलिस रिमांड पर रखने और असिस्टेंट रजिस्ट्रार और डाटा ऑपरेटर को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
पुलिस पड़ताल में ही इस बात का भी खुलासा हुआ कि बहुत से ऐसे कोर्स जिन्हें चलाने की मानव भारती विवि के पास मान्यता ही नहीं थी, उसे भी संस्थान संचालित कर रहा था। इस सारे प्रकरण में मानव भारती के मालिक और रजिस्ट्रार ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का कहना है कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ जारी है और इस मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी।
विज्ञापन
मानव भारती विवि के मालिक तक नहीं पहुंची पुलिस
मानव भरती विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस के हाथ अभी भी संस्थान के मालिक तक नहीं पहुंच सके हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए मालिक ने पहले अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की और उसके बाद उसे वापस भी ले लिया। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ भी पुलिस अभी एक्शन में नहीं आई है।
विज्ञापन