फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake degree case: police got many large evidence in manav Bharati University

फर्जी डिग्री मामला: मानव भारती विवि में पुलिस के हाथ लगे गोरखधंधे के कई बड़े सबूत

Tue, 10 Mar 2020 03:59 AM IST
Krishan Singh राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन
राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
Fake degree case: police got many large evidence in manav Bharati University
मानव भारती विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

मानव भारती विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री मामले की जड़ें खोद रही पुलिस के हाथ गोरखधंधे के कई सबूत लगे हैं। पुलिस को हाजिरी रजिस्टर, बगैर जांची उत्तर पुस्तिकाओं समेत साधारण कागज पर भुगतान की रसीदें मिली हैं। इनमें लाखों का लेन-देन दिखाया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मानव भारती विवि में फर्जी तरीके से दाखिल छात्रों की फीस के लिए कोई रसीद तय नहीं थी।

विज्ञापन


साधारण कागज पर बिना किसी मुहर के उगाही का धंधा चल रहा था। पुलिस के हाथ लगी रसीद में 29 दिसंबर, 2016 को 35 हजार रुपये के नकद भुगतान पर हस्ताक्षर किए गए हैं। हस्ताक्षर के नीचे छोटे अक्षरों में एक लाख 25 हजार रुपये आरटीजीएस का जिक्र है। रसीद साधारण कागज पर बनी है। इसमें पैसे जमा करवाने वाले ने राजीव सर का उल्लेख किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं भी कब्जे में ली हैं, जिनका निरीक्षण ही नहीं किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि जिन आवेदकों ने उत्तर पुस्तिका के माध्यम से परीक्षा दी थी, उन्हें संस्थान ने डिग्री जारी की है या नहीं। पुलिस ने मानव भारती विवि को पूरी तरह से सील कर दिया है। भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से आगे बढ़ रही जांच : एसपी 

Fake degree case: police got many large evidence in manav Bharati University
मानव भारती में मिली रसीद - फोटो : अमर उजाला

मामले में पुलिस अब तक कई अहम सुराग जुटा चुकी है। पुलिस के हाथ लगे हाजिरी रजिस्टर में कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के नाम हैं। इसके आधार पर पुलिस उन लोगों की भी पहचान करेगी, जो विवि कभी नहीं आए, लेकिन विवि के रिकॉर्ड में उन्हें डिग्री बांट दी गई। पुलिस ने कंप्यूटर और हार्ड डिस्क भी कब्जे में लिए हैं। 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जांच कितने दिन में खत्म होगी, यह कह पाना आसान नहीं है। मानव भारती विश्वविद्यालय में पुलिस को बहुत से प्रमाण हाथ लगे हैं। यह सभी कागजों की शक्ल में हैं। ऐसे में जांच में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन पुलिस जल्द ही पूरे मामले का सिलसिलेवार खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed