फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   facebook friend kidnapped a schoolgirl in kotkhai

अपहरण करने वाला निकला छात्रा का फेसबुक फ्रेंड, पुलिस पूछताछ में हुए कई खुलासे

Sun, 29 Oct 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई (रोहड़ू)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई (रोहड़ू) Updated Sun, 29 Oct 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
facebook friend kidnapped a schoolgirl in kotkhai

छात्रा अपहरण मामले में एक नया खुलासा हुआ है। छात्रा के अपहरण में गिरफ्तार हुए तीन युवकों में से एक युवक छात्रा का फेसबुक पर दोस्त था। दोनों में अनबन हो गई थी। इसी के चलते आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ छात्रा से मिलने शिमला से कोटखाई आया था। ्र्र

विज्ञापन


इस बात का खुलासा युवक ने पुलिस रिमांड के दौरान किया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की। एक युवक ने बताया कि वह अनबन होने से काफी आहत था। कई बार छात्रा से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हुई। 
विज्ञापन


छात्रा से मिलने के लिए शिमला से कोटखाई पहुंचा। बार-बार मनाने की कोशिश के बाद भी जब छात्रा नहीं मानी तो युवक ने उसे धमकाकर गाड़ी में बैठाया। उनका मकसद सिर्फ छात्रा को मनाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ठियोग बलदेव दत्त ने भी शुक्रवार शाम पुलिस थाना कोटखाई आकर युवकों से पूछताछ की। इस संबंध में शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है। छात्रा की किस युवक के साथ दोस्ती थी इसका खुलासा पुलिस अभी नहीं कर रही है। 


उधर, पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी परमजीत ने बताया कि युवकों ने शुरूआती पूछताछ के दौरान बताया कि उनमें से एक युवक छात्रा का फेसबुक दोस्त था। वे छात्रा को मनाने आए थे। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। युवक अभी भी रिमांड पर है। पुलिस की छानबीन जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed