{"_id":"570510f14f1c1b484cc811ba","slug":"ex-army-solider-commit-suicide-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक ने घर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक ने घर में फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 07 Apr 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर में पुलिस थाना भोरंज के टूह में एक पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। वारदात के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। मृतक की पत्नी बहु के साथ बाजार गई थी जबकि उनका पोता स्कूल था।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। प्रेम सिंह (65) पुत्र संता राम ने बुधवार को छत की संतीर से भैंस का रस्सा बांध फंदा लगा लिया जिससे उनकी मौत हो गई। बुधवार को प्रेम सिंह का पोता स्कूल गया था।
विज्ञापन
दोपहर के समय उसकी पत्नी व्यासां देवी बहु के साथ खरीदारी के लिए बाजार चली गई। इस दौरान घर पर अकेले प्रेम सिंह ने घर का दरवाजा बंद किया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब साढ़े तीन बजे उसका पोता स्कूल से घर लौटा।
विज्ञापन
जब उसने कमरे का दरवाजा खोला तो दादा को फंदे से लटका देख दंग रह गया। उसके रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।