{"_id":"57b9416d4f1c1b8f63d4edb1","slug":"eve-teasing-with-school-girl-at-karsog-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही छात्रा को कार में अगवा कर की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रही छात्रा को कार में अगवा कर की छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के करसोग उपमंडल में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कार में सवार युवक ने अगवा कर छेड़छाड़ की। पीड़ित छात्रा के बयान पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दसवीं कक्षा की छात्रा छुट्टी के बाद वापस अपने घर जा रही थी। भनोटी के पास कार चालक युवक ने नाबालिग छात्रा को जबरन कार में बैठा लिया। बताया जा रहा कार में चालक के साथ दो युवक और भी सवार थे।
विज्ञापन
जो गंथल के पास कार से उतर गए। जिसके बाद कार चालक युवक ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। एक ट्रक को पास देते समय कार धीमी होने से छात्रा कार से उतर गई और किसी तरह अपने घर पहुंची।
विज्ञापन
छात्रा ने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। परिजनों और पीड़ित छात्रा से करसोग थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार चालक युवक लाला राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।