फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eve teasing with foreign tourist woman in varanasi kangra himachal

मंदिर में माथा टेकने गई विदेशी महिला पर्यटकों से छेड़छाड़

Wed, 13 Apr 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 13 Apr 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
eve teasing with foreign tourist woman in varanasi kangra himachal
क्राइम - फोटो : demo

पहले नवरात्र पर मां चामुंडा के मूल स्थान हिमानी चामुंडा मंदिर में दर्शन को जा रहीं दो विदेशी महिला पर्यटकों ने पंजाबी युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना से डरीं विदेशी महिलाएं अपने पुरुष मित्र के साथ बिना माथा टेके आधे रास्ते ही लौट आईं।

विज्ञापन


कानूनी पचड़े से बचने के लिए विदेशियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ करने वाले युवक पंजाबी में बात कर रहे थे। पालमपुर के जिया क्षेत्र से हिमानी चामुंडा तक 13 किलोमीटर दुर्गम चढ़ाई पैदल की चढ़नी पड़ती है। यहां आबादी भी न के बराबर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दो विदेशी महिला पर्यटक अपने साथी के साथ हिमानी चामुंडा मंदिर को जा रहे थे। अभी आधा रास्ता ही तय किया था कि सुनसान जंगल में कुछ युवक छेड़छाड़ कर फरार हो गए। तीनों बीच रास्ते से वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे पहुंचकर उन्होंने एक रिटायर बैंक अधिकारी को वाक्या सुनाया। रिटायर अधिकारी विदेशी पर्यटकों को पूर्व विधायक प्रवीण कुमार के पास ले आए। उन्होंने पूर्व विधायक को व्यथा सुनाई, कानूनी पचड़े से बचने के लिए विदेशी पर्यटकों ने पुलिस में शिकायत नहीं करवाई।


उधर, पूर्व विधायक प्रवीण ने कहा कि उनके पास विदेशी पर्यटक आए थे। उनसे छेड़छाड़ हुई है। प्रवीण ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह हिमानी चामुंडा को जाने वाले रास्ते पर नवरात्र के दौरान सुरक्षा मुहैया करवाए। डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि विदेशी महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला नहीं है। फिर भी पुलिस मामले की छानबीन करेगी और शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed