शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया शिक्षक, विभाग ने हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्राइमरी पाठशाला खाल-टीबा में जेबीटी शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। इस वारदात का पता तब लगा जब शिक्षक ने सुबह की प्रार्थना के समय झूमना शुरू कर दिया उसके बाद कक्षा में जाकर शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना शिक्षा विभाग को दी।
शिक्षा विभाग को सूचना मिलते ही तुरंत विभाग की टीम स्कूल में पहुंच गई। इसके चलते वहां पर जेबीटी शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर कुर्सी पर बैठा हुआ था। मौके पर विभाग ने शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर स्कूल से हटा दिया है। वहीं, विभागीय अधिकारी कर रहे हैं कि शिक्षक की किसी और स्कूल में ड्यूटी भी लगा दी है। खबर की पुष्टि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुदर्शन सिंह ने की।
बता दें कि खाल-टीबा स्कूल नयना देवी विस क्षेत्र के तहत आता है। यह स्कूल भाखड़ा डैम के समीप स्थित है। जेबीटी शिक्षक द्वारा की गई इस हरकत से अन्य शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं।
वहीं, सूत्र बताते हैं कि पहले भी शिक्षक कई बार स्कूल में शराब के नशे में पहुंचा है लेकिन हमेशा स्कूल प्रशासन शिक्षक को बचाने के चक्कर में था लेकिन अब परिजनों ने सुबह के समय ही शिक्षक की हरकतें देख तुरंत इसकी सूचना शिक्षा विभाग को दे दी।
इसके चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं, शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जल्द से जल्द उचित जवाब मांगा है, अगर शिक्षक इसका जवाब नहीं देता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जेबीटी शिक्षक को स्कूल से बदल दिया है। शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
-सुदर्शन सिंह, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर