फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drunk men attacks Police Team in Hospital in Kullu in Himachal Pradesh

एएसआई समेत पुलिस वालों को पीट शराबी साथी को छुड़ा ले गए शातिर

Sat, 21 Dec 2019 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/भुंतर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/भुंतर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Dec 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Drunk men attacks Police Team in Hospital in Kullu in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर पुलिस के एएसआई, ऑनरेरी हेड कांस्टेबल और ड्राइवर को पीटकर आधा दर्जन से ज्यादा हमलावर अपने शराबी साथी को छुड़ाकर साथ ले गए। हमला उस वक्त हुआ, जब पुलिस टीम एक शराबी का मेडिकल कराने अस्पताल पहुंची थी। घटना शुक्रवार देर रात की है। हमले के बाद मौके से फरार शातिरों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात सिनेमा हॉल के सामने पांच लोग शराब पी रहे थे। पुलिस जब उनके पास पहुुंची तो चार भाग गए जबकि एक पुलिस से उलझ पड़ा। पुलिस उसे मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल लाई तो दो वाहनों में करीब 8 से 9 लोग आए और डॉक्टरों के सामने हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच वे अपने साथी को छुड़वाकर फरार हो गए। मारपीट में भुंतर थाना के एएसआई इंद्र देव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे पर गहरी चोट आई है और टांके लगाए गए हैं। एचएचसी होशियार और चालक मनोज भी घटना में घायल हो गए हैं। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि हमलावर दिनेश सूद, अनिल सूद, वरुण सूद और कार्तिक सूद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी भुंतर के रहने वाले हैं। चार से पांच लोग फरार हैं, जिनकी पहचान हो गई है। उनकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। इन सभी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed