{"_id":"aa3f3f0e04eceedb0ffc0e91261fc850","slug":"departmental-inquiry-against-ips-sarpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस सरपाल के खिलाफ फिर खुल गई जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएस सरपाल के खिलाफ फिर खुल गई जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 27 Mar 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
रिटायर आईजी प्रदीप सरपाल के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) पी. मित्रा की ओर से जारी नोटिस में रिटायर आईपीएस को जवाब दायर करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
केस रितु कलमोटिया आत्महत्या से जुड़ा है और प्रदीप सरपाल पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस अफसर के ठीक विपरीत व्यवहार करते हुए वारदात स्थल पर सबूत मिटाने की कोशिश की।
विज्ञापन
रितु और प्रदीप सरपाल के बेटे के बीच प्रेम संबंधों बात सामने आई थी। गृह विभाग की ओर से जारी नोटिस आल इंडिया सर्विस रूल्स 1958 के नियम 6(1) तहत के तहत दिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ लगे आर्टिकल में तीन आरोप प्रदीप सरपाल पर हैं। अब उन्हें 10 दिनों में इसका जवाब देना होगा।