{"_id":"617800cc0c794e1d2763df25","slug":"delhi-taxi-driver-murdered-at-kandaghat-on-kalka-shimla-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: कालका-शिमला हाईवे पर कंडाघाट में दिल्ली के टैक्सी चालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोलन: कालका-शिमला हाईवे पर कंडाघाट में दिल्ली के टैक्सी चालक की हत्या
Tue, 26 Oct 2021 06:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कंडाघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कंडाघाट
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Oct 2021 06:51 PM IST
सार
डीएसपी सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट के पास खड़ी हरियाणा के नंबर की टैक्सी के अंदर एक व्यक्ति का खून से सना शव पड़ा है।
विज्ञापन
सोलन में टैक्सी चालक की हत्या(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन के कंडाघाट थाने के अंतर्गत कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट के पास मंगलवार को खड़ी टैक्सी में खून से सना चालक का शव बरामद किया गया। चालक दिल्ली का बताया जा रहा है। डीएसपी सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट के पास खड़ी हरियाणा के नंबर की टैक्सी के अंदर एक व्यक्ति का खून से सना शव पड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चालक की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला हुआ है। हत्या सोमवार देर रात हुई है। मृतक की पहचान बशीर खान निवासी दिल्ली के रूप में हुई है और टैक्सी गाजियाबाद की है। सूचना मिलने पर घटनास्थल के सैंपल लेने के लिए फोरेंसिक जांच केंद्र जुन्गा के उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल और उनकी टीम भी पहुंची। डीएसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उधर, जोगिंद्रनगर के गांव दरकोटी में शादी समारोह में दो गुटों में मारपीट में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रमेश चंद गांव डुघ के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन