फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Degree forgery: police rinsing computers with the help of cyber expert

डिग्री फर्जीवाड़ा: साइबर एक्सपर्ट की मदद से कंप्यूटरों को खंगाल रही पुलिस

Fri, 13 Mar 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Mar 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Degree forgery: police rinsing computers with the help of cyber expert
 मानव भारती विवि - फोटो : अमर उजाला

 मानव भारती विवि में फर्जी डिग्री मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। फर्जी डिग्री मामला उजागर होने के बाद मानव विवि प्रबंधन रिकॉर्ड सुरक्षित करना चाहता था और इसी क्रम में रिकॉर्ड को राजस्थान शिफ्ट किया गया। पुलिस ने दो कंप्यूटर जब्त किए हैं। इनमें फर्जी डिग्रियों का रिकॉर्ड होने की संभावना है। दोनों कंप्यूटरों की जांच साइबर टीम कर रही है।

विज्ञापन


विशेषज्ञ कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को खंगाल कर नष्ट किए जा चुके रिकॉर्ड को बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व बुधवार देर शाम सोलन पुलिस राजस्थान के माधव विवि से रिकॉर्ड लेकर सोलन पहुंची। इसे मानव भारती में पुलिस की निगरानी में रखा है। राजस्थान में संचालित माधव विवि में मानव भारती विवि की डिग्रियां बड़ी संख्या में पाई गई हैं।
विज्ञापन


इनमें कुछ डिग्रियां ऐसी भी हैं, जिन्हें करवाने को मानव भारती विवि अधिकृत नहीं है। पुलिस अब मानव भारती की डिग्रियां माधव विवि भेजने के तथ्यों को जांच रही है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तारी और पूछताछ से रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई है। इसके बाद दबिश देकर डिग्रियों को माधव विवि से बरामद किया गया। पुलिस दोबारा छानबीन के लिए माधव विवि में दाखिल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव भारती विवि में पुलिस टीम दिन भर रिकॉर्ड खंगालती रही। रिकॉर्ड में मिली जानकारी तथ्यों से मिलाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि राजस्थान से मिले सुबूतों के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। धर्मशाला से भी पुलिस टीम रिकॉर्ड लेकर वापस लौट आई है। मामले में जल्द कुछ और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। 

पुलिस को राजस्थान में मिली ये डिग्रियां 

राजस्थान में छिपाकर रखी गईं मानव भारती की डिग्रियों में पुलिस को बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एमटेक, मास्टर इन सोशल वर्क, एलएलएम, एमसीए, एमकॉम व प्रोविजनल सर्टिफिकेट भारी तादाद में बरामद हुए हैं। मानव भारती से राजस्थान पहुंचाए गए दोनों कंप्यूटर भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इन कंप्यूटरों में फर्जी डिग्रीधारकों का रिकॉर्ड होने की संभावना जताई जा रही है। 

आज होगी जमानत याचिका पर सुनवाई 
मानव भारती विवि प्रकरण में शुक्रवार का दिन सबसे खास रहेगा। अग्रिम जमानत याचिका दायर करने वाले फर्जी डिग्री प्रकरण के मुख्य आरोपी राजकुमार राणा व उनकी सहयोगी सारिका की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। पुलिस जमानत याचिका को खारिज करने की मांग कर रही है। फर्जी डिग्री प्रकरण में गिरफ्तार असिस्टेंट रजिस्ट्रार व एक अन्य कर्मचारी प्रमोद कुमार को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed