पंजाब के गुंडों ने पीट-पीट कर अधमरे किए युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले के बहडाला में पंजाब के दो दर्जन कथित गुंडों ने बहडाला में चिकन शॉप पर हथियारों, लाठियों एवं रॉडों के साथ दो कामगारों को बुरी तरह से जख्मी कर डाला। वारदात के बाद आरोपियों ने दोनों को उठाकर गाड़ी में डाला और रॉडो से पीटते हुए उन्हें अधमरा कर ऊना की ओर फरार हो गए। जहां शातिर युवकों ने बस अड्डे के पास एक कागमार को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। जिसे पास खड़े आईटीआई युवकों ने देख लिया।
जिसके बाद युवकों ने गाड़ी का पीछा कर पुराना होशियारपुर रोड पर आरोपियों को रोक लिया। जहां पुलिस ने कार में सवार छह आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा कि आरोपी तीन गाड़ियों में आए हुए थे। जिसमें से दो गाड़ियां फरार हो गईं। सूचना के बाद ही पुलिस ने बार्डर क्षेत्रों को सील कर फरार आरोपियों की धरपकड़ को छानबीन शुरू कर दी है।
पैसों का लेनदेन बना मारपीट का कारण
मारपीट के पीछे दुकान मालिक के साथ पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार साढ़े तीन बजे के करीब बहडाला स्थित एक चिकन शॉप पर दो कामगार राजेश निवासी भदसाली एवं अनिल निवासी हमीरपुर काम कर रहे थे। इसी दौरान पंजाब के हाजीपुर से तीन गाड़ियों में करीब दो दर्जन युवक दुकान पर पहुंचे और कामगारों से मालिक का पता पूछने लगे। कामगारों ने बताया कि मालिक के बारे में कोई पता नहीं।
इस पर पंजाब के युवकों ने रॉड व डंडे से उन्हें पीटना शुरू कर दिया और जबरन उठाकर गाड़ी में बैठा लिया और नंगल की ओर फरार हो गए लेकिन देहलां के पास वापस ऊना की ओर मुड़ गए। ऊना बस स्टैंड पहुंचने पर राजेश कुमार ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस पर पर आरोपियों ने उसे चलती कार से धक्का दे दिया।
आईटीआई छात्रों के हौसले की चर्चा
मुख्य बस अड्डे के बाहर चार आईटीआई के छात्रों ने अपनी बाइक पर गाड़ी का पीछा किया और पुराना होशियापुर रोड पर लाल सिंगी के पास कार को रोक लिया। इसी दौरान आईटीआई के छात्रों ने पंजाबी युवकों की जमकर धुनाई की। जिसके बाद पुलिस ने पांच युवकों को धर दबोचा। छात्र विशाल रायजादा, विक्की रायजादा, गग्गी जट, प्रिंस के हौसले की शहर में चर्चा रही।
आरोपियों की पहचान रविंद्र सिंह, दविंद्र, जसपाल, बद्रीनाथ एवं भगवंत सिंह निवासी हाजीपुर पंजाब के रूप में हुई है, जबकि एक कार सवार एक युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने फरार युवक व कामगारों से मारपीट करने वाले दो कारों में सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने नाकेबंदी कर कारों की तलाश शुरू कर दी है।