{"_id":"b70ffcea6d8493eb8aeba9706e2fb347","slug":"crime-in-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े सेल्समैन को धमका कर छीन ली बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े सेल्समैन को धमका कर छीन ली बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Wed, 10 Jun 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी के मोरपिन रोड कर एक सेल्समैन से दो लोगों ने बाइक छीन ली। इस घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया। इसमें एक चोर ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। दिन दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरियाणा के पिंजौर स्थित एक व्यावसायी के पास धीरज दुबे बतौर सेल्समैन काम करता है। मंगलवार को वह बद्दी में पेमेंट लेने आया हुआ था। दोपहर साढ़े तीन बजे भुड्ड मोरपिन रोड पर स्थित एक नेपचून कंपनी से पेमेंट का चेक लेने के बाद मानपुरा की ओर जा रहा था कि कुछ ही दूरी पर एक स्कूटी पर दो युवक उसके आगे आए और उन्होंने उसका बाइक रोका।
विज्ञापन
इसमें एक युवक ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। दोनों युवकों ने धीरज दुबे को डराया धमकाया और बाइक की चाबी छीन ली। एक युवक ने बाइक लेकर भाग गया जबकि दूसरा युवक अपनी स्कूटी लेकर भुड्ड की ओर भाग गया। पीड़ित व्यक्ति ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह भाग गए।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में पहले कार छीनने और अब बाइक छिनने के मामले से लोगों में दहशत का माहौल है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि युवक से जब बाइक छिनी तो वह न तो स्कूटी का नंबर पढ़ पाया और न ही उसे यह पता कि स्कूटी का रंग क्या था। पुलिस ने धीरज दुबे के बयान पर बाइक चोरी होने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलू की बारीकि से छानबीन कर रही है।