बेटे के जुल्म से दुखी रिटायर फौजी ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेटे के जुल्मों से तंग आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने गोबिंदसागर झील में कूद कर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, अभी तक बुजुर्ग का शव नहीं मिल पाया है। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। बुजुर्ग सेवानिवृत्त सैनिक बताया जा रहा है। एसएचओ गुरदीप सिंह ढिल्लो ने मामले की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक कोट थाना के अंतर्गत मझारी गांव के 79 वर्षीय अजैब सिंह ने गत दिवस गोबिंदसागर नहर में कूद कर जान दे दी। इस पर गांव के महेंद्र सिंह नामक एक शख्स ने पुलिस में अजैब सिंह के बेटे के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक पिता और बेटे का अकसर झगड़ा हुआ करता था।
पिता को मिलने वाली पेंशन मांगता था बेटा
बेटा पिता को मिलने वाली पेंशन मांगता था। इस वजह से दुखी होकर ही शायद बुजुर्ग ने इतना बड़ा कदम उठाया। एसएचओ गुरदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि पुलिस ने बेटे जसपाल के खिलाफ भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में परिवार के अन्य सदस्यों के बयान लिए जा सकते हैं। पता चला है कि बाप-बेटे में पेंशन को लेकर अकसर झगड़ा होता था। जिस दिन बुजुर्ग ने आत्महत्या की, उस दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ था। बेटे ने पिता की पिटाई भी की थी।