{"_id":"9d925a85d42a925d63c277137d555cb0","slug":"couple-jumps-into-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनती नहर में कूदा दंपति, ऐसे बची जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उफनती नहर में कूदा दंपति, ऐसे बची जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Sat, 30 May 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के एक दंपति ने बीएसएल नहर में कूदकर इहलीला समाप्त करने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने दोनों को बचा लिया। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब तीन बजे यहां की बीएसएल नहर में एक दंपति ने कूदकर अपनी इहलीला समाप्त करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
उनको नहर में कूदते देख स्थानीय लोगों ने उफनती नहर से दोनों को समय रहते ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिसके उपरांत लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर बीएसएल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को पूछताछ के लिए थाना ले गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जालंधर के बस्ती शेख निवासी दंपति हर्ष बब्बर (24) पुत्र दर्शन बब्बर और उसकी पत्नी आंचल (23) घूमने के लिए मनाली आए हुए थे। इस दौरान वह शनिवार को मनाली से जालंधर को बस से वापस जा रहे थे। इस दौरान वह करीब तीन बजे सुंदरनगर बस स्टैंड पहुंचे।
विज्ञापन
जहां पर वह बस से उतर गए तथा पैदल ही कंट्रोल गेट की ओर आ गए तथा वहां से कलौहड़ की ओर जाने वाले बीएसएल नहर के पुल को पार किया तथा नहर किनारे पहुंचते ही दोनों एक साथ नहर में कूद गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नहर में कूदते देख लिया तथा कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया।
पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाना ले गई। जहां पर वे पैर फिसलना नहर में गिरने का कारण बता रहे हैं। पुलिस ने उनके घर पर संपर्क कर उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में सूचित करते हुए उन्हें रविवार को यहां आने को कहा है। जिससे दंपति को उनके सुपुर्द किया जा सके। थाना प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि नहर ने निकाले गए दंपति को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है।
जैसे ही उनके परिजन आएंगे उन्हें वे सौंप दिए जाएंगे। पुलिस सारे घटनाक्रम की जांच कर रही है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नाचन के अध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने बीबीएमबी व जिला प्रशासन से बग्गी से लेकर सुंदरनगर तक दोनों ओर फेंसिंग करने की मांग की है।