फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Councilor attacked with knife, gold chain also snatched, know the reason

बहस के बाद पार्षद पर चाकू से हमला, जानिए पूरा मामला

Fri, 06 Dec 2019 10:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Dec 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
Councilor attacked with knife, gold chain also snatched, know the reason
हमले में घायल पार्षद - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के पांवटा साहिब के केदारपुर में सहारनपुर के पार्षद पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। मामूली हादसे में जमकर बहस के बाद चाकूबाजी तक बात पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस टीम सूचना मिलने पर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

विवेक सैनी ने बताया कि नाहन कि तरफ  से यूपी सहारनपुर के पार्षद सिद्धार्थ सैनी पांवटा साहिब को आ रहे थे।

केदारपुर के पास उनके वाहन की दूसरी कार से मामूली टक्कर हो गई। कार से उतरकर कुछ लोगों ने बहस शुरू कर दी। जो मारपीट में बदल गई। एक व्यक्ति ने सिद्धार्थ को चाकू मारकर घायल कर दिया। विवेक सैनी ने बताया कि उनके साथ कार में बैठी  महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार व मारपीट की गई है। आरोप है कि सिद्धार्थ सैनी जो कि घायल हुए हैं उनके गले से सोने की चेन भी खींच ली गई है।
विज्ञापन


अस्पताल में सिद्धार्थ का इलाज किया जा रहा है। महिलाओं का भी मेडिकल करवाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पांवटा सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर केएल भगत ने बताया कि घायल का उपचार किया जा रहा है। इस बारे में स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब सोमदत्त ने बताया कि सूचना मिलने पर जांच टीम अस्पताल भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed