फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: Two people reach home by way of forest, case registered

पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते घर पहुंचे दो लोग, केस दर्ज

Tue, 31 Mar 2020 04:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Mar 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Two people reach home by way of forest, case registered
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के चंबा जिले के तुनूहट्टी बैरियर पर पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते भागकर घर जाने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फतेह मोहम्मद पुत्र नूर बख्श, इस्माइल पुत्र इब्राहिम, निवासी गांव दाडू डाकघर सिल्लाघराट, तहसील और जिला चंबा 26 मार्च को चंबा के बॉर्डर पर पहुंचे। जहां पर पुलिस हर आने वाले यात्री की जांच पड़ताल कर रही थी। ये दोनों बैरियर में पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते भागकर घर पहुंच गए।

विज्ञापन


इसको लेकर उन्होंने पुलिस को कोई सूचना तक नहीं दी। जैसे ही वह घर पहुंचे, इसके बारे में गांव के अन्य लोगों को भी पता चल गया। गांव के अन्य लोगों ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस ने उनके घरों में दबिश देकर उनसे पूछताछ की। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि इस प्रकार बाहरी जगह से सड़क या पैदल मार्ग से आ रहा कोई भी व्यक्ति बिना पुलिस और प्रशासन को सूचित किए चंबा में दाखिल होने का प्रयास न करें। ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और मामला दर्ज किया जाएगा। ।

विज्ञापन

लाइसेंस और परमिट न दिखाने गाड़ी जब्त, चालक पर केस

फार्मा कंपनी के नाम पर गाड़ी चलाने और कोई परमिट और दस्तावेज न दिखाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस की टीम साई रोड बद्दी में गश्त कर रही थी। शाम के समय एक इनोवा गाड़ी आई। इसे चालक गिरिराज किशोर बंसल पुत्र विष्णु प्रसाद बंसल निवासी गांव मालियां की धानी रोड नंबर-2 मुर्लियांपुर जिला, जयपुर चला रहा था।

दस्तावेज जांचने पर पाया गया कि यह गाड़ी मैसर्ज स्माईलेक्स हेल्थकेयर ड्रग कंपनी 23 ईपीआईपी-1 झाड़माजरी बद्दी के नाम पर दर्ज है। चालक से लाइसेंस और परमिट दिखाने के लिए पूछा गया तो वह कोई ऐसा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि धारा-144 का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed