{"_id":"58426e334f1c1b626bde7324","slug":"congress-mla-ram-kumar-threatens-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
Updated Sat, 03 Dec 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से टिकट न मिलने पर विस चुनाव में दून के विधायक रामकुमार चौधरी के खिलाफ चुनाव मैदान में कड़े प्रतिद्वंद्वी रहे पूर्व जिप सदस्य परमजीत सिंह पम्मी के गढ़ गुल्लरवाला में मेला दंगल का विवाद बद्दी पुलिस तक पहुंच गया है। वीरवार को दंगल के दौरान दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को विधायक रामकुमार चौधरी के चालक ने बद्दी पुलिस थाना में 11 युवकों के खिलाफ विधायक को जान से मारने की धमकी देने, अभद्र भाषा जैसे संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत की है। विरोधी पक्ष ने सिख समुदाय के युवक को अकारण पीटने, पगड़ी और श्री साहिब को गिराकर बेअदबी के आरोप विधायक के समर्थकों पर जड़े हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक के चालक अनु परमार ने शिकायत में कहा कि गुल्लरवाला में मेला दंगल में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक रामकुमार चौधरी सहित पार्षद संजीव संजू, पंचायत प्रधान भाग सिंह, उपप्रधान हितेंद्र सिंह सोनू, पीएसओ गुरचरण सिंह जब गुल्लरवाला पहुंचे तो अचानक से युवाओं की भीड़ गाड़ी के आगे खड़ा हो गया।
विज्ञापन
इन्होंने चालक को धमकाते हुए विधायक को आयोजन में शामिल होने पर जान से मारने तक की धमकी दी। साथ ही गाड़ी पर लात-मुक्कों से प्रहार किए। विधायक का काफिला करीब 10 मिनट गाड़ी में ही रुका रहा। पुलिस के पहुंचने पर विधायक एवं अन्य लोगों को आयोजन स्थल तक ले जाया गया। चालक ने 11 लोगों के नाम दर्ज करवाए हैं।
बदनाम करने का प्रयास
विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि गुल्लरवाला में पेश आया वाकया उनके समर्थकों को भड़काकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास था। उनके विरोधी गलत हथकंडे अपनाकर उन्हें राजनीतिक हानि पहुंचाना चाहते हैं।
पुलिस कर रही एकतरफा कार्रवाई
पूर्व जिप सदस्य परमजीत सिंह पम्मी ने विधायक समर्थकों पर आरोप लगाया कि कार्यक्रम में त्यारा सिंह नाम के सिख युवक को बिना कारण पीटा गया। उसकी पगड़ी और श्री साहिब को गिराकर अपमानित किया गया। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करना पुलिस के राजनीतिक प्रभाव में कार्य को दर्शा रहा है।
विधायक को समस्या से अवगत करवाने गया था
युवक त्यारा सिंह ने कहा कि जब गुल्लरवाला में विधायक पहुंचे तो वह उन्हें क्षेत्र की समस्या से अवगत करवाने के लिए मौजूद था। आठ-दस युवकों ने बिना कारण उसके साथ मारपीट की। उसकी पगड़ी और श्री साहिब का अपमान भी किया। बददी थाना में शिकायत दी गई है।
मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
थाना प्रभारी बद्दी फिरोज खान ने कहा कि विधायक के चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच चल रही है। युवक त्यारा सिंह की भी शिकायत मिली है। पुलिस इसकी जांच के बाद ही मामला दर्ज करेगी।