फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress leaders Purse stolen during ramlal thakur rally in una

रामलाल के स्वागत में जुटे कांग्रेस नेता की जेब कटी, जानें पूरा मामला

Mon, 08 Apr 2019 08:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Apr 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders Purse stolen during ramlal thakur rally in una
सांकेतिक तस्वीर

हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर का सोमवार को स्वागत करने आए एक कांग्रेस नेता की जेब कट गई। घटना मैहतपुर बैरियर की है। यहां सभी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी के स्वागत में व्यस्त थे।

विज्ञापन


संतोषगढ़ कांग्रेस शहरी इकाई के पूर्व अध्यक्ष शिवकिशोर वासुदेव की जेब से किसी ने पर्स चुरा लिया। मैहतपुर पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत के मुताबिक जब शिवकिशोर वासुदेव कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के स्वागत कार्यक्रम में आए थे, तब मैहतपुर बैरियर पर भीड़ में से किसी ने उनकी जेब से पर्स चोरी कर लिया।
विज्ञापन


पर्स में कुछ नकदी, स्कूटी की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, सीनियर सिटीजन का पहचान पत्र और रोडवेज पास था। चौकी प्रभारी गुरमेल सिंह ने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। पिछले साल पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह जब मैहतपुर आए थे, तब भी एक कांग्रेस नेता की जेब कटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed