फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Complaint against the organizer and speakers of the LitFest at the police station solan

लिटफेस्ट के आयोजक और वक्ताओं के खिलाफ थाने में दी शिकायत

Wed, 23 Oct 2019 10:40 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Oct 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Complaint against the organizer and speakers of the LitFest at the police  station solan
फाइल फोटो

कसौली में आयोजित खुशवंत सिंह लिटफेस्ट पर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। कसौली क्लब में आयोजित लिटफेस्ट कार्यक्रम में पहुंची लेखिका एवं साहित्यकार तवलीन सिंह, लेखक राधा कुमार, साहित्यकार सादिया देहलवी और उनके साथ आए वक्ताओं व आयोजक राहुल सिंह के खिलाफ बजरंग दल ने कसौली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


शिकायत में बजरंग दल ने कहा है कि आयोजक और लिटफेस्ट में आए वक्ताओं ने देश और केंद्र सरकार के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।  11 से 13 अक्तूबर तक चले लिटफेस्ट में साहित्यकार तवलीन सिंह ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर सवाल उठाए और कहा कि केंद्र सरकार इसे पुन: बहाल करे। लेखक राधा कुमार ने कहा कि कश्मीर के लोग आजादी चाहते हैं।
विज्ञापन

 

शिकायतकर्ता लोकतंत्र विरोधी: राहुल सिंह

उन्हें भारत सरकार की तरफ से थोपे जा रहे आदेश स्वीकार्य नहीं हैं। बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक पवन समेला, जिला सहसंयोजक संजीव कुमार और मुकेश काश्ता ने शिकायत में कहा कि साहित्यकार सादिया देहलवी ने भी लिटफेस्ट मंच से कहा कि खुशवंत सिंह को पाकिस्तान से लगाव था, वह मुस्लिम धर्म के करीब थे और बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण करवाना चाहते थे।

कसौली थाना प्रभारी लायक राम ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। लिटफेस्ट के आयोजनकर्ता खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता लोकतंत्र के विरोधी हैं। वे किसी मसले पर चर्चा नहीं चाहते हैं। अनुच्छेद 370 के पैनल में भाजपा प्रवक्ता भी थे, तो क्या उनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed