फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   clash in marriage, four including woman seriously injured at una

शादी में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, महिला सहित चार लोग गंभीर घायल

Sat, 18 Jan 2020 07:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jan 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
clash in marriage, four including woman seriously injured at una
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के ऊना के संतोषगढ़ के तहत नगर के वार्ड तीन में शुक्रवार देर रात शादी समारोह में डीजे पर नाचे रहे युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट की वारदात में युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। युवकों में हुई मारपीट की वारदात से शादी समारोह में आए हुए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डीजे पर नाच रहे युवकों में मारपीट की वारदात में कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर महिला सहित चार लोगों को लहूलुहान कर दिया।

मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी संतोषगढ़ में पहुंचाया गया। मारपीट की वारदात में घायल लोगों की पहचान मूल राज 25 पुत्र महिद्र सिंह, परमजीत सिंह 31 पुत्र महिद्र सिंह दोनों निवासी गांव गंभीरपुर तहसील श्री आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब तथा मंगल सिंह 42 पुत्र गुरसाद राम और उसकी पत्नी सोमा देवी (40) निवासी गांव बरुवाल तहसील श्री आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। मूलराज, मंगल सिंह और सोमा देवी को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। परमजीत को हाथ पर चोटें लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मूलराज ने पुलिस चौकी संतोषगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है कि संतोषगढ़ नगर में शादी समारोह के दौरान रूप लाल उर्फ रूपा निवासी गांव गौलणी जिला रोपड़ पंजाब और उसके साथियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इससे उसे, उसके भाई परमजीत सिंह और मंगल सिंह और सोमा देवी को गंभीर चोटें आई हैं। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद उनके बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed