हिमाचल पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर तीन लाख की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पुलिस में भर्ती के नाम पर तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इनमें आरोपियों ने एक चौपाल और एक मांगू अर्की के रहने वाले युवक को अपना शिकार बनाया। मामला साल 2015 का है।
पुलिस महकमे में भर्तियां हो रही थी। युवक बृज लाल शर्मा और भारत भूषण भी पुलिस में भर्ती होने के लिए पहुंचे इनकी मुलाकात दो आरोपियों से हुई जिन्होंने अपने संपर्क ऊपर तक बताए और कहा कि वह उनकी पुलिस में नौकरी लगा देंगे।
उनकी बातों में आकर पैसे दे दिए। दोनों पीडि़तों ने आरोपियों को कुल मिलाकर तीन लाख रूपये दिए। जब पुलिस में नौकरी नहीं लगी तो आरोपियों से पैसा वापिस मांगा लेकिन वह टाल मटोल करते रहे। बाद में पैसा देने से इन्होंने साफ इंकार कर दिया।
खुद दूध बेचने का काम करता है आरोपी
मामला सामने आने के बाद शिकायत के आधार पर थाना बालूगंज में मकदमा दर्ज कर लिया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि इनमें एक आरोपी दूध बेचने वाला है और दूसरा आरोपी छोटा कारोबारी है। कारोबारी पर पहले भी कई तरह के आरोप लग चुके हैं।
इस चालू वर्ष में भी पुलिस की भर्तियां होनी है। पुलिस प्रशासन ने सभी अभ्यार्थियों से आग्रह किया है कि किसी भी धोखेबाज की बातों में न आए। पुलिस की भर्तियां पारदर्शी तरीके से होती है और मेहनत के बल पर ही नौकरी हासिल की जा सकती है।
पुलिस अधीक्षक डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है।