{"_id":"5e9d8b158ebc3ed5b3534baf","slug":"chamba-himachal-pradesh-police-lodges-fir-breaching-lockdown-and-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के दौरान पुलिस से उलझे मां और बेटा, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कर्फ्यू के दौरान पुलिस से उलझे मां और बेटा, मामला दर्ज
Mon, 20 Apr 2020 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 20 Apr 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को देख बाइक लेकर भाग रहे युवक को जब पूछताछ के लिए पकड़ा गया तो उसकी मां पुलिस से उलझ गई। पुलिस कर्मचारियों ने महिला को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन महिला पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं हो रही थी। महिला पुलिस चौकी में जाकर भी पुलिस के साथ बहसबाजी करती रही। इसके बाद मां और बेटे के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सुल्तानपुर पुलिस चौकी का दल जब रविवार को कर्फ्यू के दौरान खज्जियार चौक के पास गश्त कर रहा था तो युवक बाइक लेकर आया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस दल ने कुछ ही दूरी पर जाकर दबोच लिया। इसी बीच इसकी मां भी वहां पहुंच गई और पुलिस के काम में बाधा उत्पन की। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन