फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBI now seized record of three banks in scholarship scam

छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने अब कब्जे में लिया तीन बैंकों का रिकॉर्ड

Sun, 01 Mar 2020 12:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 01 Mar 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
CBI now seized record of three banks in scholarship scam
सांकेतिक तस्वीर

250 करोड़ से अधिक के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने अब अपनी जांच को दूसरे राज्यों तक बढ़ा दिया है। सीबीआई ने मामले की जांच की जद में आए बाहरी राज्यों के शैक्षणिक संस्थानों के वित्तीय लेनदेन से जुड़े बैंकों की 3 शाखाओं से रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। इनमें दो शाखाएं चंडीगढ़ में जबकि एक हरियाणा में बताई जा रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन शाखाओं में घोटाले की अवधि के दौरान तैनात रहे प्रबंधक से लेकर अकाउंटेंट तक से पूछताछ की जा सकती है। चूंकि मामला चंडीगढ़ का है, इसलिए पूछताछ के लिए शिमला की बजाय अब चंडीगढ़ बुलाने की तैयारी है। इस पूछताछ के बाद जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी होने की संभावना है। दरअसल, अब तक की जांच में यह पता चला है कि निजी शिक्षण संस्थान छात्रवृत्तियां हड़पने के दौरान शिक्षा विभाग के अफसरों से लेकर बैंक अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच रकम बंटती थी।
विज्ञापन


एजेंसी खंगाल रही है कि किस-किस को यह कमीशन पहुंचा और कब से यह खेल चल रहा था। सूत्रों का कहना है कि कुछ संस्थानों के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और जल्द ही अदालत में उन मामलों में पहली चार्जशीट पेश की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई अब तक की जांच के बाद 3 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के हेड कैशियर एसपी सिंह और शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधीक्षक अरविंद राजटा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed