फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi investigation focused now on accused arrested by police in gudiya case

गुड़िया केसः अब इन आरोपियों पर है सीबीआई की नजर

Thu, 19 Apr 2018 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 19 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
cbi investigation focused now on accused arrested by police in gudiya case

कोटखाई के बहुचर्चित गुड़िया दुराचार व हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने भले ही एक आरोपी को पकड़ने का दावा किया हो लेकिन अभी तक उसकी जांच किस दिशा में है, यह खुद जांच एजेंसी भी बताने से बच रही है। 

विज्ञापन


कुछ समय पहले पुलिस की जांच के तीन आरोपियों को क्लीन चिट के बाद जांच टीम ने एक बार फिर उन्हीं आरोपियों से पूछताछ की है। सूत्रों का कहना है कि दोनों से पूछताछ ऐसे समय पर की गई है, जब एक आरोपी से पूछताछ के बाद सीबीआई की अन्य टीमों ने प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में छापेमारी की है। 

विज्ञापन

सीबीआई की जांच में इनके मिलने की आशंका

cbi investigation focused now on accused arrested by police in gudiya case

सूत्रों की मानें तो सीबीआई की जांच में पुलिस जांच के कुछ आरोपियों के मिलने की आशंका है। चूंकि गुड़िया कांड में शामिल होने के दो आरोपी लोकजन और दीपक अभी भी शिमला की कंडा जेल में बंद हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस की जांच की दिशा को सीबीआई भी काफी हद तक सही मानकर उस पर चल रही है। नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया अगर पुलिस जांच के आरोपी सीबीआई जांच में भी आरोपी रहते हैं, तो जांच टीम की भी विश्वसनीयता पर पुलिस की जांच की ही तरह सवाल उठ सकते हैं।

यही कारण है कि जांच टीम खुलासा करने से पहले ठोक बजाकर हर पहलू को टटोल रही है। इसके बाद ही सीबीआई किसी भी नतीजे पर पहुंचने के बाद हाईकोर्ट के जरिये दुराचार और कत्ल की इस वारदात से सबूतों और सटीक कहानी के साथ पर्दा उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed