{"_id":"5d83a66c8ebc3e93c95f16bb","slug":"case-for-serving-mid-day-meal-by-separating-scheduled-caste-students-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को अलग बिठाकर मिड-डे मील परोसने पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को अलग बिठाकर मिड-डे मील परोसने पर केस
Thu, 19 Sep 2019 10:03 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को अलग बिठाकर मिड-डे मील परोसने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। उक्त विद्यार्थी मंडी जिले के नाचन क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल किलिंग में खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
गुरुवार को स्कूल पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत मिड-डे मील वर्करों पर मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा इस मसला दबाने का प्रयास करने पर मुख्याध्यापक और अन्य शिक्षकों पर भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के समक्ष शिकायतकर्ता बच्चों के अभिभावकों ने इस मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इसके बाद पुलिस ने मिड-डे मील वर्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि पाठशाला में खंड स्तरीय अंडर-12 छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान अनुसूचित जाति के बच्चों को अलग खाना खाने के लिए बिठाया।
मिड-डे मील वर्करों पर आरोप था कि बच्चों को सबके सामने यह तक कहा गया कि जब तक वे अलग बैठकर खाना नहीं खाएंगे, तब तक उन्हें खाना नहीं परोसेंगे।
आरोप प्रधानाचार्य पर भी लगे हैं। अभिभावकों के अनुसार बच्चों पर दबाव बनाया गया कि इस बात का जिक्र घर पर न करें। उधर, एसएचओ गोहर संजीव कुमार ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।